किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी का 90वां जन्मदिन गौतम बुद्ध नगर के चपरगढ़ में बड़े सम्मान के साथ मनाया गया। सुबह क्षेत्र के किसानों और मजदूरों ने मिलकर हवन, रक्तदान और भंडारे का आयोजन किया।
कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह और एडीएम बच्चू सिंह पहुंचे। उन्होंने हवन में आहुति दी, फूल अर्पित किए और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में 90 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पवन खटाना ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और किसानों को एकजुट किया। आज भी किसान उनके बताए रास्ते पर चलकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं।
इस मौके पर कई किसान नेता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे जिनमें राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, रॉबिन नागर, विनोद शर्मा, चिराग बैसला, मास्टर अनित कसाना, अजीत अधाना, बेगराज प्रधान, धनीराम मास्टर, सचिन कसाना, सतपाल, अर्जुन प्रधान, वीरपाल, अशोक कुमार, पवन कुमार, सुंदर खटाना और अनिल खटाना सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।
