मिशन शक्ति 5.0 के तहत कन्या सम्मान और पोषण कार्यक्रम

मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज बाल विकास विभाग ने दनकौर परियोजना कार्यालय में एक खास कार्यक्रम रखा। इसमें “कन्या जन्मोत्सव” और “श्री अन्न प्रयोग कार्यशाला” की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी, मुख्य सेविका ममता तिवारी, पूनम रावत और किरन भारती ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया कि नवजात कन्याओं के जन्म पर अपने गांव में जागरूकता फैलाएं। साथ ही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़कर उनका फायदा सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में पोषक अनाज जैसे चना दाल, दलिया और रिफाइंड तेल का सही इस्तेमाल बताकर बताया गया कि इससे बच्चों के मस्तिष्क और शरीर का विकास होता है। इससे बच्चे स्वस्थ और पोषित रहते हैं।

कार्यक्रम में “संभव अभियान” के डॉ. आलोक कुमार और डॉ. मनीष ने संचारी रोग और दस्तक अभियान की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण भी दिया।

इस कार्यक्रम से कन्या सम्मान, पोषण सशक्तिकरण और स्वास्थ्य की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया कि वे बच्चों और माताओं के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *