थाना कासना पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख रुपये के पटाखे और कार बरामद

थाना कासना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए करीब 4 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम डाढ़ा सर्विस रोड पर घेराबंदी की और एक कार को रोककर जांच की।

जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी प्रमोद कुमार पुत्र वेदराम, निवासी क्षेत्र कासना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इन पटाखों को बाजार में अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि कार का इस्तेमाल पटाखे लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा था, जिसे अब सीज कर लिया गया है।

अवैध पटाखों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दीपावली और आने वाले त्योहारों को देखते हुए ऐसे अवैध कारोबारियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और यह जांच की जा रही है कि वह यह पटाखे कहां से लाया था और आगे कहां बेचने जा रहा था। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे खतरनाक और अवैध पटाखों से दूरी बनाए रखें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *