तालिबान और पाकिस्तानी सेना में जबरदस्त झड़प, अफगानों ने टैंक किया कब्जे में

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण युद्ध छिड़ गया है। इस संघर्ष में दोनों ओर से भारी गोलीबारी और धमाके हुए। बताया जा रहा है कि तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के एक टैंक पर कब्जा कर लिया और कई चेकपोस्टों को तबाह कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, झड़प की शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के पास बने एक चेकप्वाइंट पर हमला किया। इसके जवाब में तालिबान ने जोरदार पलटवार किया। इस संघर्ष के बाद से सीमा क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर इस घटना से काफी नाराज बताए जा रहे हैं। दोनों देशों की सेनाएं अब हाई अलर्ट पर हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *