तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। 130 मीटर रोड पर खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक का परिवार अलीगढ़ के हरदुआ गांव नंगला तुरावली का निवासी है। वह अपने पिता शिशुपाल सिंह और चाचा रामबाबू के साथ ईंट की सप्लाई कर रहा था। ईंटें वितरित करने के बाद वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *