जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू, दो सत्रों में होगी परीक्षा — जानें पूरी प्रक्रिया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

इस बार परीक्षा के दो सत्र होंगे
19 अक्टूबर 2025 को जारी नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

पहला सत्र: 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक

दूसरा सत्र: 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक

इस परीक्षा में दो पेपर होंगे—

पेपर 1: बी.ई. (Bachelor of Engineering) और बी.टेक (Bachelor of Technology) कोर्सेज के लिए होगा। इसके जरिए NIT, IIT, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा फंडेड तकनीकी संस्थानों और यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा।

पेपर 2: बी.आर्क (Bachelor of Architecture) और बी.प्लानिंग (Bachelor of Planning) कोर्सेज के लिए आयोजित किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया
पहले सत्र के लिए आवेदन फॉर्म अक्टूबर 2025 में जारी किए जाएंगे, जबकि दूसरे सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन जनवरी 2026 में शुरू होगा। आवेदन के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें

1. जेईई मेन की वेबसाइट www.jeemain.nta.nic.in पर जाएं और “JEE Mains Registration 2026” लिंक पर क्लिक करें।

2. वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

3. एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।

4. आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें।

आवेदन शुल्क से जुड़ी जानकारी बाद में वेबसाइट पर दी जाएगी। साथ ही, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट से संबंधित एक एडवाइजरी 29 सितंबर 2025 को जारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *