निक्की हत्याकांड में अब जल्द ही चार सीट जारी होगी

सिरसा गांव में विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या के मामले की जांच कर रही कासना कोतवाली पुलिस की ओर से जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।बता दे कि दादरी के रूपवास गांव निक्की भाटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर आग लगा दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बहन कंचन भाटी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अस्पताल की तरफ से जो पुलिस को मेमो मिला था। उसमें निक्की के जलने का कारण सिलेंडर का फटना बताया गया था। मामले की जांच कर रही टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण बिस्तर, रसोई, गैस चूल्हा और आंगन का बारीकी से मुआयना किया था। घर से मिट्टी का नमूना, जले कपड़े, थिनर की बोतल और लाइटर भी को कब्जे में लिया गया था। मगर पुलिस को घर से सिलेंडर आदि फटने की चीज नहीं मिली थी। पुलिस ने आरोपी के पास से ज्वलनशील पदार्थ थिनर आदि बरामद किया था। इन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता दिनेश चंद कलसन ने बताया कि पुलिस ने जल्द चार्जशीट की बात कही है। चार्जशीट आने के बाद मजबूती से पक्ष रखेंगे। वहीं आरोपी पक्ष के अधिवक्ता अमित भाटी ने बताया कि चार्जशीट आने के बाद ही अब जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *