छठ पर्व को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कुलेसरा समेत आसपास के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। घाटों पर आने-जाने वाले हर मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। ताकि भीड़भाड़ के दौरान किसी तरह की अफरा-तफरी या अप्रिय घटना न हो सके।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख, गौड़ सिटी और कुलेसरा क्षेत्र के हिंडन नदी के पास घाटों पर सुरक्षा के साथ सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। पुलिस ने संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर चौकसी बढ़ा दी है।
छठ पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।
छठ पर्व के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
—
छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
