सैंथली गांव में ताऊ-भतीजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी ने बीते शनिवार को बुलंदशहर कोर्ट में गुपचुप तरीके से
सरेंडर कर दिया। जिले की पुलिस द्वारा एनकाउंटर के डर से आरोपी ने गैर जनपद में सरेंडर किया है। वहां की अदालत ने बुलंदशहर की जेल भेज दिया गया है। इससे आरोपी की तलाश कर रही जारचा कोतवाली पुलिस को झटका लगा है। पुलिस की ओर से अब आरोपी की रिमांड के लिए कानूनी पहलुओं को तलाश रही है।
बता दे कि सैंथली गांव में दिवाली पर नाली के पानी के विवाद को सीआईएसएफ से सेवानिवृत दारोगा अजय पाल (55) व उनके भतीजे दिपांशु भाटी (21) की पड़ोसी प्रिंस भाटी ने गैंगस्टर बदमाशों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अजय पाल के भाई ने प्रिंस भाटी, बॉबी तोमर, मनोज नागर आदि के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्यारों की गिरफ्तारी, एनकाउंटर व सुरक्षा की मांग को लेकर परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने परिजन को कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की चार टीम हत्यारों की तलाश करती रही। लेकिन आरोपियों को पता नहीं है। इसी दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी ने बीते शनिवार को बुलंदशहर कोर्ट में गुपचुप तरीके से सरेंडर कर दिया।
मामले की जांच कर रही जारचा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के सरेंडर करने के बाद बुलंदशहर जेल प्रशासन से आरोपी के जेल भेजे जाने की सूचना मांगी है। साथ ही पुलिस की ओर से जल्द प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया जाएगा। इसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की जाएगी। रिमांड न मिले पुलिस की ओर ओर से अदालत से अनुमति लेकर जेल में पूछताछ की जा सकती है। जारचा कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि आरोपी के सरेंडर की जानकारी मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ताऊ-भतीजा हत्याकांड के आरोपी प्रिंस भाटी ने एनकाउंटर के डर से बुलंदशहर की कोर्ट में किया सरेंडर
