दादरी क्षेत्र के सैथंली गांव मे चाचा-भतीजा की हत्या में एक और आरोपी ने अदालत में सरेंडर किया। नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में दीपावली के दिन अजयपाल भाटी और उनके भतीजे दीपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में अजयपाल का पोता और दो पड़ोसी भी घायल हुए थे। पुलिस ने इस घटना में चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी पहले ही बुलंदशहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है। अब दूसरा आरोपी मनोज नागर ने सोमवार को गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसीपी दादरी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश भी दी जा रही है।
सैथंली डबल मर्डर केस में दुसरे आरोपी मनोज नागर ने गाजियाबाद कोर्ट मे किया सरेंडर
