अल्फा-1 सेक्टर स्थित मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सोमबीर के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, सोमबीर लंबे समय से शराब पीने का आदी था। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अधिक शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
