दीपावली के दिन हुए सैंथली गांव के ताऊ-भतीजे गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में अलीगढ़ कोर्ट के बाहर आरोपी सचिन को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी बॉबी तोंगड़ कोर्ट के अंदर जाकर सरेंडर कर गया। दोनों आरोपी अलीगढ़ के पिसावा इलाके के रहने वाले हैं और उन पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
इससे पहले, मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी ने बुलंदशहर कोर्ट में और उसका साथी मनोज नागर ने गाजियाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। अब तक इस हत्याकांड के तीन आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।
गौरतलब है कि दीपावली के दिन नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में गोलीबारी हुई थी, जिसमें सीआरपीएफ से रिटायर्ड दरोगा अजयपाल भाटी और उनके भतीजे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी।
