बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जल्द ही एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। यह खबर सामने आने के बाद फैन्स बहुत उत्साहित हैं।
सऊदी अरब के एंटरटेनमेंट विभाग के प्रमुख तुर्की अलअलशीख ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि वह इन तीनों सुपरस्टार्स के साथ एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
यह मिलन बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि बॉलीवुड के इन तीनों खानों का एक साथ किसी प्रोजेक्ट में आना बहुत दुर्लभ है। अब सभी को बेसब्री से इंतज़ार है कि यह प्रोजेक्ट फिल्म होगा या कोई शो, लेकिन इतना तय है कि यह मनोरंजन की दुनिया में बड़ा धमाका साबित होगा।
