न्यू नोएडा बनेगा नया औद्योगिक शहर: दादरी से बुलंदशहर तक 80 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के विस्तार के रूप में एक नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी की है, जिसका नाम DNGIR (दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र) रखा गया है। इसे आमतौर पर “न्यू नोएडा” कहा जा रहा है। यह नया इलाका दादरी से लेकर बुलंदशहर तक फैलेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 209 वर्ग किलोमीटर (लगभग 20,911 हेक्टेयर) जमीन ली जाएगी। इसके अंतर्गत करीब 80 गांवों की जमीन शामिल होगी — जिनमें से 60 बुलंदशहर जिले में और 20 गौतमबुद्ध नगर जिले में हैं।

भूमि अधिग्रहण के लिए सरकार ने हाइब्रिड मॉडल अपनाने का फैसला किया है। यानी जमीन किसानों से सीधी खरीद, आपसी सहमति और भूमि पूलिंग योजना के जरिए ली जाएगी। मुआवजे की राशि तय करने के लिए कई आधार रखे जाएंगे, जैसे जमीन का वर्तमान उपयोग, उसकी लोकेशन, और आस-पास की सर्किल दर।

न्यू नोएडा को चार चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 3,100 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जबकि अंतिम चरण तक यह 8,000 हेक्टेयर से ज्यादा तक पहुंचेगा। इस इलाके को औद्योगिक और आवासीय टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां बड़े कारखाने, दफ्तर, स्कूल और नई कॉलोनियां बसाई जाएंगी।

इस योजना से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नोएडा क्षेत्र का विस्तार होगा। हालांकि, किसानों को मुआवजा और भूमि उपयोग में बदलाव जैसी बातें अभी चर्चा में हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्त निगरानी रखी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *