दिल्ली से शुरू हुआ एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर, देश के 20 शहरों में जाएगी ट्रॉफी

दिल्ली में एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी टूर की शुरुआत भव्य तरीके से हुई। इसका उद्घाटन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया, जहां हॉकी इंडिया के अधिकारियों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भारत में हॉकी के 100 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया गया। ट्रॉफी टूर के तहत यह ट्रॉफी देश के 20 शहरों में ले जाई जाएगी, ताकि लोगों में हॉकी के प्रति उत्साह और रुचि बढ़े। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को हॉकी से जोड़ना और इस खेल के प्रति गर्व की भावना जगाना है। एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक तमिलनाडु के चेन्नै और मदुरै में होगा, जिसमें दुनिया भर की टीमें हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *