दिल्ली में हवा बहुत ज़्यादा खराब हो गई है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर पहुंच गया है, जो रेड ज़ोन में माना जाता है। इसका मतलब है कि हवा में जहरीले कण बहुत ज्यादा हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अभी दिल्ली की हवा सामान्य से तीन गुना ज़्यादा प्रदूषित है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सरकार ने लोगों से घर के बाहर कम निकलने और मास्क पहनने की सलाह दी है।
मुख्य वजहों में गाड़ियों का धुआं, पटाखों का धुआं और पराली जलाना शामिल हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा गया है।
