बच्चों को ठंड लग रही है या नहीं, जानिए डॉक्टर का आसान तरीका

सर्दियों में अक्सर पैरेंट्स को चिंता रहती है कि उनके बच्चे को ठंड तो नहीं लग रही। इस पर डॉक्टरों ने एक आसान तरीका बताया है जिससे हर माता-पिता आसानी से जान सकते हैं कि बच्चा ठंड महसूस कर रहा है या नहीं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के हाथ या पैर छूकर ठंड का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता क्योंकि ये अंग जल्दी ठंडे हो जाते हैं। सही तरीका है कि बच्चे की गर्दन या पेट के पीछे का हिस्सा (पीठ के ऊपरी भाग) छूकर देखें। अगर वह हिस्सा ठंडा है, तो समझिए बच्चे को ठंड लग रही है और उसे तुरंत गर्म कपड़े पहनाने चाहिए।

डॉक्टरों ने कहा कि बहुत ज्यादा कपड़े पहनाना भी गलत है क्योंकि इससे बच्चा पसीना-पसीना होकर बीमार पड़ सकता है। इसलिए हमेशा बच्चे को हल्के, लेकिन गर्म कपड़ों में रखें और कमरे का तापमान संतुलित रखें। छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सिर, पैर और कान ढककर रखना जरूरी होता है। इस आसान तरीके से माता-पिता बिना घबराए अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकते हैं और उन्हें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचा सकतेहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *