राजस्थान के फालौदी और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में हुए बड़े सड़क हादसों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सड़कों पर बनी अवैध ढाबे, पेट्रोल पंप और खराब सड़कों की वजह से लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
सुप्रीम कोर्ट ने अब आदेश दिया है कि सभी राज्यों में ऐसे गैरकानूनी ढाबों और निर्माणों की तुरंत जांच की जाए और जहां भी सड़कें खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक किया जाए। कोर्ट ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकारें सिर्फ कागजों पर काम न दिखाएं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सुधार करें ताकि हादसे रोके जा सकें।
कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन अफसरों की लापरवाही से हादसे होते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
