नोएडा के चर्चित निठारी कांड में आरोपी सुरेंद्र कोली को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने मंगलवार को कोली को आखिरी बचे केस में भी बरी कर दिया। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज सभी अन्य मामलों में दोषमुक्त कर दिया था।
इस फैसले के बाद अब कोली जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। निठारी कांड साल 2006 में सामने आया था, जब नोएडा के निठारी गांव में कई बच्चों के लापता और हत्या के मामले उजागर हुए थे।
कोली के साथ उस समय के व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर पर भी आरोप लगे थे। दोनों को कई मामलों में फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सबूतों की कमी के कारण उन्हें बरी कर दिया।
