बिसरख में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक का शव बैड पर मिला, दूसरे ने लगाई फांसी

आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्स वुड सोसाइटी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में एक युवक का शव फ्लैट के बैड पर पड़ा मिला। युवक कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। उसके साथ रहने वाले साथी नौकरी पर गए हुए थे। मृतक की पहचान बरेली निवासी कौशलेंद्र सिंह बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दूसरी घटना जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी की है, जहां 40 वर्षीय दिवाकर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी करते थे, जबकि उनकी पत्नी भी किसी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के समय वह घर में अकेले थे। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *