दिल्ली बम ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: हरियाणा के नूंह से आई थी धमाके में इस्तेमाल i20 कार

दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि धमाके में जिस i20 कार का इस्तेमाल किया गया था, वह हरियाणा के नूंह जिले से रवाना हुई थी।

सूत्रों के अनुसार, कार में बम लगाकर दिल्ली लाया गया था। जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार किसने चलाई और इसमें कौन-कौन शामिल था। कार का रूट ट्रेस करने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है।

इससे पहले पुलिस को घटना स्थल के पास कार का कुछ मलबा और बम के अवशेष मिले थे, जिनसे यह सुराग मिला। जांच एजेंसियां नूंह और दिल्ली-एनसीआर में कई जगह छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *