दादरी स्टेशन मास्टर से पत्नी और साले ने की मारपीट, चार पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा, 13 नवम्बर : दादरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के साथ उनके ही घर में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्टेशन मास्टर की पत्नी, साला, साले के दोस्त और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला दादरी की तुलसी विहार कॉलोनी का है, जहां स्टेशन मास्टर संदीप कुमार अपने किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 5 नवम्बर को उनकी पत्नी प्रिया, साला प्रवीण, उसका दोस्त चंद्रपाल और सास मनोहरी देवी घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। संदीप कुमार मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। फिलहाल दादरी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *