बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा के पिता का निधन, इमोशनल पोस्ट से फैन्स हुए भावुक

बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा के पिता का निधन, इमोशनल पोस्ट से फैन्स हुए भावु

‘बिग बॉस 11’ और ‘स्प्लिट्सविला 10’ से मशहूर हुए प्रियांक शर्मा इन दिनों बेहद दुख में हैं। उनके पिता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखभरी खबर की जानकारी खुद प्रियांक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर दी। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके पिता हमेशा उनके सबसे बड़े सपोर्ट थे और उन्हें इस बात का गहरा सदमा लगा है कि अब वे उनके साथ नहीं हैं।

प्रियांक ने लिखा कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें मजबूत रहना सिखाया, लेकिन आज वे खुद टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें हिम्मत दी और उनके पिता के लिए शोक जताया। प्रियांक की एक्स-गर्लफ्रेंड बेनाफ्शा सूनावाला ने भी कमेंट कर दुख प्रकट किया और उनके परिवार के लिए दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *