शहर भर में चालू हो रहा है अब युवाओं के लिए दो खास योजनाएं

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने 18 से 50 वर्ष के युवाओं के लिए दो बड़ी रोजगार योजनाएँ शुरू की हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गांव और शहर में छोटे उद्योग लगाने वाले युवाओं को आर्थिक मदद और सब्सिडी देकर उनका कारोबार शुरू कराने में सहायता देना है। दोनों योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पहली योजना मुख्यमंत्री रोजगार योजना है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग शुरू करने वालों को बैंक से 10 लाख रुपये तक का ऋण दिलाया जाता है। सरकार ऋण पर सब्सिडी भी देती है। सामान्य वर्ग को 10% सब्सिडी मिलती है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को 5% सब्सिडी दी जाती है। इस योजना के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

दूसरी योजना मुख्यमंत्री मातीकला रोजगार योजना है, जिसका उद्देश्य मिट्टी से बने खिलौने, बर्तन और अन्य मृदभांड उद्योगों को बढ़ावा देना है। इस योजना में भी 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है। सामान्य वर्ग को 5% सब्सिडी मिलती है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को 7% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना में भी ब्याज दर काफी कम रखी गई है ताकि लोग आसानी से अपना काम शुरू कर सकें।

दोनों योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार, पैन, बैंक पासबुक, आय-जाति प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता पत्र और क्षेत्र का प्रमाण शामिल है। ऑनलाइन आवेदन www.upkvib.gov.in और www.cmegp.data-center.co.in पर किए जा सकते हैं। इन योजनाओं का मकसद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गांव-शहर में रोजगार बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *