बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिला। वीडियो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में साथ बैठे होते हैं। तभी अचानक बिग बॉस की आवाज आती है और वे बताते हैं कि घर में एक खास मेहमान आने वाले हैं।
इसके बाद एंट्री होती है अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह की। जैसे ही वो अंदर आते हैं, सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं और अशनूर खुद बहुत इमोशनल हो जाती हैं। प्रोमो में दिखता है कि उनके पिता घर में आते ही अशनूर को मोटिवेट करते हैं और बताते हैं कि बाहर लोग उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस प्रोमो में अशनूर और उनके पिता के बीच इमोशनल मोमेंट दिखाया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शो में आने वाले एपिसोड में ये पूरा सीक्वेंस देखने को मिलेगा।
