थाना बिसरख पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोर — विनय उर्फ छोटा राजा, विपिन उर्फ कलुआ और सुमित उर्फ नेपाली — को सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क से गिरफ्तार किया। इन तीनों के पास से चोरी की 09 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए।
ये सभी वाहन नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी किए गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
तीनों आरोपी आरोपितो की पहचान
पहला आरोपी विनय उर्फ छोटा राजा (24 वर्ष) है, जो बिसरख और बुलंदशहर का रहने वाला है। यह कई पुराने मामलों में पुलिस को वांछित था।
दूसरा आरोपी विपिन उर्फ कलुआ (22 वर्ष) बुलंदशहर का रहने वाला है और पहले भी कई चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में पकड़ा जा चुका है।
तीसरा आरोपी सुमित उर्फ नेपाली (19 वर्ष) बादलपुर और कासगंज का रहने वाला है, जो लगातार चोरी की घटनाओं में शामिल था।
पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी, सामान चोरी, अवैध हथियार रखने और दिल्ली-एनसीआर के कई गंभीर मामलों में रिकॉर्ड मौजूद है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये किस बड़े नेटवर्क से जुड़े थे और इनके साथ और कौन लोग शामिल हैं।
