अमेरिका ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भारत भेजा, बाबा सिद्दीकी हत्या केस में बड़ी कार्रवाई

अमेरिका ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत वापस भेज दिया है। अनमोल पर मुंबई के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने विदेश में बैठकर शूटरों को पैसे और निर्देश दिए थे। मुंबई की अदालत ने पहले ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था, क्योंकि वह लंबे समय से भारत से फरार था। अमेरिका में पकड़े जाने के बाद जांच में उसके पास से फर्जी दस्तावेज भी मिले। भारत के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि अब अनमोल को यहां लाकर पूछताछ और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी। इससे मामले की जांच तेज होगी और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *