अजनारा होम्स सोसाइटी में मासूम पर कैब चढ़ी, बाल-बाल बची जान

अजनारा होम्स सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक नाबालिग छात्र स्कूल जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। बच्चा अपनी बहन के साथ दौड़ते हुए गेट की ओर जा रहा था, तभी वह अचानक फिसलकर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रही कैब का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गनीमत रही कि चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को कैब के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में छात्र के हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।सोसाइटी निवासियों ने बताया कि गेट के पास अवैध पार्किंग और सोसाइटी में स्पीड ब्रेकर न होने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने बिल्डर से सुरक्षित आवाजाही के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *