विश्व एड्स दिवस पर नोएडा में जागरूकता के लिए रैली, पोस्टर प्रतियोगिता और हस्ताक्षर अभियान

विश्व एड्स दिवस पर गौतम बुद्ध नगर में लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देश पर नोएडा डिग्री कॉलेज, भंगेल अस्पताल और जिला अस्पताल में अलग-अलग गतिविधियाँ हुईं।

नोएडा डिग्री कॉलेज में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह और कॉलेज के प्रधानाचार्य की मौजूदगी में रैली और पोस्टर प्रतियोगिता करवायी गई। छात्रों को एड्स से बचाव और जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। अच्छे प्रदर्शन करने वाले दो छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया।

भंगेल अस्पताल में भी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया।

जिला अस्पताल नोएडा में बसेरा सामाजिक संस्थान की मदद से हस्ताक्षर अभियान आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. आर. पी. सिंह ने सभी को एड्स से बचाव, इलाज और जागरूकता के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें और एनजीओ प्रतिनिधि भी इन कार्यक्रमों में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *