बिग बॉस 19 के फाइनल में रोमांचक मुकाबले के बाद गौरव खन्ना ने बाज़ी मार ली। उन्होंने ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख रुपए की इनामी राशि भी जीती। शो के दौरान प्रतियोगियों ने विभिन्न चुनौतियों और टास्क में हिस्सा लिया, लेकिन फिनाले में गौरव ने अपनी रणनीति, समझदारी और प्रतियोगियों के साथ अपने व्यवहार के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया।
फाइनल एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गौरव खन्ना की जीत से उनके परिवार और फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके जीत की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। गौरव ने जीत के बाद कहा कि यह सफर उनके लिए बहुत खास रहा और उन्होंने इस अनुभव से बहुत कुछ सीखा।
बिग बॉस के इस सीज़न ने दर्शकों को हंसी, ड्रामा और रोमांच का पूरा आनंद दिया। गौरव की जीत ने इस सीजन को यादगार बना दिया।
