इंडिगो का बड़ा ऐलान: यात्रियों को 10 हजार रुपये मुआवजा, साथ में 10 हजार का ट्रैवल वाउचर

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि जिन यात्रियों की उड़ानें किसी बड़ी तकनीकी या ऑपरेशनल खराबी के कारण काफी देर तक प्रभावित होती हैं, उन्हें 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

इसके अलावा कंपनी ऐसे यात्रियों को अतिरिक्त 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर भी देगी, जिसे वे अगली यात्रा में इस्तेमाल कर सकेंगे।

इंडिगो ने कहा है कि यह कदम यात्रियों को बेहतर सेवा और सुविधाएं देने के लिए उठाया गया है। हाल ही में कई उड़ानें देरी से चलने और रद्द होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए कंपनी ने मुआवज़ा नीति में यह बड़ा बदलाव किया है।

एयरलाइन ने कहा कि वाउचर एक निश्चित अवधि तक वैध रहेगा और इसे घरेलू उड़ानों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *