अवैध बेटिंग ऐप मामला: ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई में अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह समेत कई चर्चित हस्तियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच (जब्त) की गई है। ED की जांच में सामने आया है कि इन हस्तियों ने अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म का प्रचार किया था और इसके बदले उन्हें मोटी रकम मिली थी

ED के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। जांच में पाया गया कि बेटिंग ऐप भारत में बिना अनुमति के चल रहा था और इसके जरिए कमाए गए पैसों को अलग-अलग तरीकों से छिपाया गया। प्रचार और विज्ञापन के नाम पर सेलेब्रिटीज को जो भुगतान हुआ, उसे भी जांच के दायरे में लिया गया है

इस मामले में कुल करीब 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। इसमें युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला (उनकी मां के नाम की संपत्ति सहित) के अलावा कुछ अन्य फिल्म और खेल जगत से जुड़े लोगों की संपत्तियां भी शामिल हैं। ED का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे और कार्रवाई भी हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *