बांग्लादेश में हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या, सरकार बोली– दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना से देश में आक्रोश फैल गया है। यह घटना मयमनसिंह जिले में हुई, जहां युवक पर कथित तौर पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उग्र भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौत हो गई और बाद में भीड़ ने उसके शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस घटना के सामने आने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह की हिंसा और भीड़तंत्र की “नए बांग्लादेश” में कोई जगह नहीं है। सरकार ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द न बिगाड़ने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *