चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और गुजरात में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को सही और अपडेट करना है, ताकि मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। इस प्रक्रिया में गुजरात और तमिलनाडु में लाखों नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि यह ड्राफ्ट लिस्ट है, अंतिम नहीं। मतदाता अपना नाम Voters’ Service Portal, Voter Helpline App या राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर नाम, EPIC नंबर या जन्मतिथि के जरिए चेक कर सकते हैं। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या जानकारी गलत है, तो वह तय अवधि में दावा और आपत्ति दर्ज करा सकता है। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आगे होने वाले चुनाव में किसी तरह की परेशानी न हो
तमिलनाडु-गुजरात में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें अपना नाम चेक
