उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की और विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश “नया उत्तर प्रदेश” है, जहां दंगे नहीं बल्कि विकास होता है। सीएम ने साफ कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में दंगे आम बात थे, लेकिन अब कानून का राज है और अपराधियों में भय है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और बेटियां आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी है। नौकरी और रोजगार पर बोलते हुए योगी ने कहा कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं और बिना भेदभाव के भर्तियां हो रही हैं।
बरेली के मौलाना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। दंगों को लेकर उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में दंगाइयों को संरक्षण मिलता था, जबकि आज दंगाई खुद कानून से डरते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश का केंद्र बन चुका है, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा
यूपी विधानसभा में सीएम योगी के 12 बड़े बयान, कानून-व्यवस्था से लेकर बेटियों की सुरक्षा तक
