जेलेंस्की ने कहा- पुतिन पर ड्रोन अटैक की निंदा करने वाले भारत पर क्यों नहीं करते यूक्रेन पर हमले की निंदा

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नोवगोरोद स्थित आवास पर 91 ड्रोन से हमला किया, जिसे रूसी एयर डिफेंस ने रोक लिया। रूस ने इसे गंभीर कहा और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस आरोप को पूरी तरह झूठ बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी हमला हुआ ही नहीं है और यह रूस की प्रचार रणनीति है ताकि शांति वार्ता और वार्ता में हो रही प्रगति को नुकसान पहुँचाया जाए।
जेलेंस्की ने खासकर भारत और UAE जैसे देशों पर तंज कसते हुए कहा कि इन देशों ने कथित ड्रोन हमले की निंदा तो की, लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमलों की निंदा नहीं की, जिससे उन्हें “अजीब और बुरा” लगता है। उनके मुताबिक जिस हमले को दुनिया ने निंदा की, वह वास्तविकता में हुआ ही नहीं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों में कूटनीति और शांतिपूर्ण प्रयास ही समाधान हैं, ताकि युद्ध और अलगाव की स्थिति को बदला नहीं जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *