एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार, 242 लोग थे सवार अहमदाबाद, 12 जून 2025

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 आज सुबह उड़ान भरते ही मेघाणी नगर इलाके में क्रैश हो गई। यह विमान Boeing 787-8 Dreamliner था, जिसमें कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान के सभी क्रू सदस्य भी onboard थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी दिक्कत आई और वह रिहायशी इलाके के पास गिर पड़ा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल, एंबुलेंस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अब तक कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *