बिग बॉस 19 लगातार चर्चा में है और इस बार कंटेस्टेंट तान्या मित्तल सुर्खियों में छाई हुई हैं। तान्या को उनके अंदाज़, कपड़ों और व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच तान्या की डिजाइनर रिद्धिमा शर्मा ने इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है।
रिद्धिमा ने कहा कि ट्रोलिंग से तान्या को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह एक स्ट्रॉन्ग (मजबूत) लड़की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग भले ही आलोचना करें, लेकिन यह सच है कि शो में सबसे ज्यादा चर्चा तान्या की ही होती है। रिद्धिमा ने साफ शब्दों में कहा– “मुझे लगता है कि बिग बॉस 19 तान्या मित्तल की वजह से ही चल रहा है, वही शो का सेंटर हैं।”
डिजाइनर ने आगे बताया कि तान्या के आउटफिट उनकी पर्सनैलिटी को दिखाते हैं और वह हमेशा भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं। रिद्धिमा के इस बयान के बाद फैंस के बीच दो राय बन गईं। कुछ लोग सहमत हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टेटमेंट बता रहे हैं।
तंज और ट्रोलिंग के बीच तान्या अभी भी शो में बनी हुई हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और कंट्रोवर्सी (विवाद) अब भी बिग बॉस 19 की टीआरपी बढ़ा रही है। वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में तान्या गेम को कैसे आगे ले जाती हैं।
