GST दरें घटते ही भारतीय अर्थव्यवस्था में जोश— दूसरी तिमाही में GDP 8.2% बढ़ी

जीएसटी (GST) टैक्स दरें कम होने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी देखने को मिली है। यह असर देश की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी तिमाही में भारत की GDP 8.2% बढ़ गई, जबकि पिछले साल दूसरी तिमाही में यह 5.6% थी। यानी इस साल विकास दर में बहुत बड़ा उछाल आया है।

चुनाव आयोग की तरह ही सरकार के आर्थिक फैसले भी देश पर बड़ा असर डालते हैं। सरकार ने जब GST की दरें घटाईं, तो कंपनियों और लोगों पर टैक्स का बोझ कम हुआ। टैक्स कम होने से सामान सस्तो हुआ, लोगों की खरीदारी बढ़ी, दुकानों-बाजार में पैसा ज्यादा चलने लगा, और फैक्ट्रियों में उत्पादन भी बढ़ा। इन सब वजहों से अर्थव्यवस्था को ताकत मिली और GDP में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह बढ़त बताती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और दुनिया में तेजी से उभरते बाजारों में शामिल है। सरकार के GST घटाने के फैसले को अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। यह खबर देश के आर्थिक भविष्य के लिए अच्छे संकेत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *