मध्यप्रदेश में IAS अधिकारी संतोष वर्मा विवादित बयान के चलते बड़ी मुश्किल में पड़ गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लिखा था— “मुझे ब्राह्मण की बेटी चाहिए…”। इस बयान के बाद राज्यभर में भारी विरोध शुरू हो गया।
मामला बढ़ता देख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत एक्शन लिया। मुख्यमंत्री ने संतोष वर्मा को उनके सभी पदों से हटा दिया है। साथ ही, राज्य सरकार ने उनके खिलाफ आगे कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है।
सरकार का कहना है कि एक सरकारी अधिकारी का इस तरह का बयान देना अनुशासनहीनता है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इसलिए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।
