श्रेयस अय्यर ने आईपीएल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। वह आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचाया है। 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स, और अब 2025 में पंजाब किंग्स को वह फाइनल में ले गए हैं।
श्रेयस की ऐतिहासिक पारी
आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 87 रन की पारी ने पंजाब को 11 साल में पहली बार फाइनल में पहुंचाया। 41 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के लगाने वाले श्रेयस को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
पंजाब बनाम RCB: नया चैंपियन मिलेगा
3 जून को खेले जाने वाले फाइनल में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। IPL इतिहास में यह पहला मौका है जब दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जिन्होंने अब तक कभी खिताब नहीं जीता। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद लीग को एक नया विजेता मिलेगा।
IPL में तीन टीमों के साथ फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान: श्रेयस अय्यर
-
वर्ष 2020 में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा।
-
वर्ष 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई की और टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया।
-
वर्ष 2025 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने और टीम को फाइनल तक पहुंचाया है, जहां उनका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होना बाकी है।
कब-कब क्वालिफायर-1 और फाइनल में एक जैसी टीमें भिड़ीं?
आईपीएल के इतिहास में यह 12वीं बार है जब क्वालिफायर-1 और फाइनल में एक ही टीमें आमने-सामने होंगी:
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की वापसी
-
पंजाब ने क्वालिफायर-1 में RCB से हार के बाद क्वालिफायर-2 में मुंबई को हराकर वापसी की।
-
अब फाइनल में दोनो टीमें फिर आमने-सामने होंगी।
-
पंजाब ने IPL 2025 की नीलामी में श्रेयस अय्यर को ₹26.75 करोड़ में खरीदा था, जो अब टीम के लिए सार्थक साबित हो रहा है।
