ISRO ने लॉन्च किया अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह ‘बाहुबली’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को देश का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह ‘बाहुबली’ (LVM3-M5) सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। इसे गेरोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में भेजा गया, जहाँ से यह देशभर में तेज़ और बेहतर संचार सेवाएं प्रदान करेगा। यह उपग्रह इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क और टीवी प्रसारण की गुणवत्ता को और मजबूत बनाएगा।
‘बाहुबली’ नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसे ले जाने वाला रॉकेट ISRO का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है, जो भारी वजन वाले उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाने की क्षमता रखता है। यह लॉन्च भारत की तकनीकी क्षमता और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती ताकत का एक और बड़ा उदाहरण है। ISRO का यह कदम देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *