नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। NMRC ने जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस) के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 19 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाएं।
योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स) या समकक्ष डिग्री।
काम का अनुभव जरूरी है।
आयु सीमा:
अधिकतम आयु 56 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि तक)।
चयन प्रक्रिया:
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
प्रक्रिया ऑफलाइन होगी।
वेतन:
चयनित उम्मीदवार को ₹1,20,000 से ₹2,80,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया:
भरे हुए आवेदन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स नीचे दिए गए पते पर भेजें:
जनरल मैनेजर/प्रोजेक्ट, फाइनेंस एंड एचआर, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, ब्लॉक III, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 29, नोएडा, 201301, यूपी।
अधिक जानकारी के लिए NMRC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
