RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025: आज है आवेदन की आखिरी तारीख, 6,238 पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और ग्रेड-III के कुल 6,238 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है।

इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में खाली पदों को भरने के लिए की जा रही है।

टेक्नीशियन ग्रेड-I पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है, जबकि ग्रेड-III पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास के साथ ITI मांगी गई है।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए आज आखिरी मौका है।

रेलवे विभाग ने युवाओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में वेबसाइट स्लो होने जैसी परेशानियों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *