अजित पवार परिवार पर जमीन सौदे का साया! 1800 करोड़ की सरकारी जमीन सिर्फ 300 करोड़ में बेचने की जांच शुरू

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार से जुड़ा एक बड़ा जमीन सौदा विवादों में आ गया है। दरअसल, पुणे जिले के मुण्डवा इलाके में करीब 40 एकड़ सरकारी जमीन को एक निजी कंपनी को बहुत कम कीमत पर बेचने का मामला सामने आया है। इस जमीन की बाजार कीमत लगभग 1800 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि इसे सिर्फ 300 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। यह कंपनी अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी है, जिसमें अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पार्टनर हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जमीन के रजिस्ट्रेशन के दौरान लगभग 21 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी के बजाय केवल 500 रुपये ही जमा किए गए थे।

इस सौदे पर विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे नियमों का उल्लंघन बताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीर मानते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एक सब-रजिस्टार को निलंबित भी किया गया है, जिसने जरूरी मंजूरी के बिना यह सौदा पंजीकृत किया था। अजित पवार ने कहा है कि उन्हें इस सौदे की जानकारी नहीं थी और सभी प्रक्रियाएं कानूनी रूप से की गई हैं। अब सरकार की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि जमीन सौदे में वास्तव में कोई गड़बड़ी हुई या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *