गाजियाबाद: वैशाली सेक्टर-1 में शनिवार को एक चोर को चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह चोर पिछले कई दिनों से अपार्टमेंट में घुसकर बुलेट मोटरसाइकिल की बैटरी चोरी कर रहा था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों ने निगरानी बढ़ा दी थी।
शनिवार को मकान नंबर 158 में चोरी की कोशिश करते समय गार्ड ने चोर को देख लिया। भागने की कोशिश के दौरान मेन गेट पर गार्ड और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम आसिफ है, जो दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास से बैटरी चोरी करने के औजार और खास चाभियां मिलीं, जो कुछ सेकंड में बैटरी निकाल सकती हैं।
आरोपी ने भागने के दौरान गार्ड पर हमला भी किया था। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।
