गाजियाबाद में अगले तीन महीनों तक रेल यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उत्तर रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक गाजियाबाद से गुजरने वाली 22 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह फैसला बढ़ते कोहरे और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए लिया गया है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से 450 ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें से 200 से ज्यादा ट्रेनें रुककर चलती हैं। सर्दियों में कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाता है ताकि बाकी ट्रेनें समय पर चल सकें।
यह रद्द की गई ट्रेनें:
1. मेरठ सिटी – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 04148)
2. गाजियाबाद – मेरठ सिटी (ट्रेन नंबर 4149)
3. मुरादाबाद – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 04335)
4. गाजियाबाद – मुरादाबाद (ट्रेन नंबर 04336)
5. दिल्ली जंक्शन – सहारनपुर (ट्रेन नंबर 04403)
6. सहारनपुर – दिल्ली जंक्शन (ट्रेन नंबर 04404)
7. गाजियाबाद – पलवल (ट्रेन नंबर 04912)
8. पलवल – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 04913)
9. दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 04938)
10. गाजियाबाद – दिल्ली जंक्शन (ट्रेन नंबर 04941)
11. दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 04946)
12. नई दिल्ली – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 04950)
13. गाजियाबाद – नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 4953)
14. नई दिल्ली – गाजियाबाद (ट्रेन नंबर 4958)
15. गाजियाबाद – दिल्ली जंक्शन (ट्रेन नंबर 04959)
16. गाजियाबाद – नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 04961)
17. बरेली – दिल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04303)
18. दिल्ली – बरेली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 04304)
19. मालदा टाउन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14003)
20. मालदा टाउन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14004)
21. आनंद विहार – कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15621)
22. आनंद विहार – कामाख्या एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15622)
इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को असुविधा होगी और उनका यात्रा खर्च भी बढ़ेगा। रेलवे ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है और यात्रियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
