गौतमबुद्धनगर में PET-2025 परीक्षा शांति से संपन्न

गौतमबुद्धनगर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 का पहला दिन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा के बालक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार, पेयजल, शौचालय और स्वच्छता जैसी सुविधाओं की जांच की। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान लापरवाही बिल्कुल न हो और परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

पहली पाली में 17,592 में से 12,492 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 5,100 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भी 17,592 में से 12,808 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 4,784 अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराई गई और परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *