सेक्टर अल्फा-1 के पार्क उजड़ रहे, RWA अध्यक्ष ने मांगी अस्थायी हरियाली व्यवस्था

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर अल्फा-1 में उद्यान विभाग से जुड़ा हॉर्टिकल्चर (पार्क देखभाल) का ठेका करीब 6 महीने पहले खत्म हो गया था। इसके बाद से पार्कों की हालत बहुत खराब हो गई है। शहर का सबसे बड़ा और मुख्य पार्क अशोक वाटिका में पेड़ सूखने लगे हैं, घास और पौधे खत्म हो रहे हैं। पार्कों में मिट्टी और धूल उड़ रही है, जिससे रोज टहलने आने वाले लोग परेशान हैं। पेड़ों की कटिंग और रख-रखाव न होने से कई जगह शाखाएं बिखरी पड़ी हैं और झाड़ियां बढ़ गई हैं।

RWA अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक नया टेंडर पूरा नहीं हो जाता, तब तक प्राधिकरण खुद एक अस्थायी सफाई और पौधों की देखभाल की व्यवस्था करे। अध्यक्ष का कहना है कि इससे सेक्टर की हरियाली बची रहेगी और पर्यावरण भी ठीक रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या पर जल्दी कदम उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *