नोएडा में ‘द साइबर सिम्फनी-2024’: छात्रों ने दिखाया तकनीकी और नवाचार का जलवा

नोएडा  के जागरण पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ‘द साइबर सिम्फनी-2024’ का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने तकनीकी और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस खास कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. डी. के. सिन्हा ने दीप जलाकर की। सरस्वती वंदना से पूरे माहौल में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

 

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक स्कूलों ने इसमें भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। साउंड सिंक प्रतियोगिता में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर ने पहला और पूरनचंद्र विद्यालय, कानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। पिक्सल मास्टर में ग्रेटर नोएडा के प्रज्ञान स्कूल ने बाजी मारी।

 

रोबो युद्ध और फ्लाइंग मशीन प्रतियोगिता में भी प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने पहला स्थान पाया। रोबो फुटबॉल में जागरण पब्लिक स्कूल, लखनऊ विजेता बना। समग्र ट्रॉफी भी जागरण पब्लिक स्कूल, लखनऊ को प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम का संचालन विनीता सोमनी और उनकी टीम ने किया। प्रतियोगिताओं में साउंड सिंक, पिक्सल मास्टर, वार बॉट्स (रोबो युद्ध), रोबोस्ट्राइकर्स (रोबो फुटबॉल), फ्लाइंग मशीन और रेसर्स एक्स जैसे रोचक आयोजन शामिल थे। पूरे स्कूल में उत्साह और उत्सव का माहौल छाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *